विजेट आपके ब्लॉग पर

Saturday, February 28, 2009

16. बिहार मगही मंडप का 70वां कार्यक्रम संपन्न

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_5242028_1.html

बिहार मगही मंडप का 70वां कार्यक्रम संपन्न

15 Feb 2009, 10:06 pm

वारिसलीगंज (नवादा) : स्थानीय नगर पंचायत के माफी गांव में बिहार मगही मंडप का 70वां कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। मौके पर मगही संवाद नामक पत्रिका का लोकार्पण और गीतकार डा. सुनील के गाये मगही गीत के सीडी भी जारी किये गये। सीडी जारी करते हुए मंडप के अध्यक्ष रामरतन सिंह रत्‍‌नाकर ने कहा कि मगही में गीत की जो कमी थी उसे डा. सुनील ने पूरा कर दिया। श्री रत्नाकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत के चार करोड़ लोगों की मातृभाषा मगही को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान देने का संघर्ष साहित्य और राजनैतिक मंचों से जारी रहेगा। मौके पर 21 वीं सदी की नारी विषयक मगही संवाद का लोकार्पण कवि कारू गोप तथा उदय भारती ने किया। आगतों का स्वागत अरविन्द सिंह ने किया। कार्यक्रम में नवादा, नालंदा, शेखपुरा तथा गया जिले के कवि एवं लेखकों ने अपनी कविता का पाठ कर उपस्थित जन समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख कवियों में दीनबंधु प्रो. धीरेन्द्र कुमार धीरू, रामभजन शर्मा बटोही, श्री निवास सिंह, डा. सुनील सिंह, रामनंदन सिंह समेत दर्जनों लोगों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान मंडप के अध्यक्ष द्वारा कवि, लेखकों तथा पत्रकारों को उपहार भेंट किया गया।

No comments: