विजेट आपके ब्लॉग पर

Wednesday, December 23, 2009

26. मगही विकास मंच, जहानाबाद, ने .... आक्रोश प्रकट किया

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_5963452.html

मगही विकास मंच, जहानाबाद, ने मगही भाषा को उपेक्षित किए जाने पर आक्रोश प्रकट किया
22 Nov 2009, 10:48 pm

जहानाबाद: अक्षर आंचल योजना के तहत मगही भाषा को उपेक्षित किए जाने पर यहां मगही विकास मंच जिला इकाई ने आक्रोश व्यक्त किया है। आक्रोशित मगही कलाकारों ने रविवार को स्थानीय अरवल मोड़ के समीप मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। मंच के सचिव अरबिंद कुमार आजांसा ने कहा कि सूबे के तीन महत्वपूर्ण पद मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष एवं शिक्षामंत्री मगध क्षेत्र से आते हैं। इसके बावजूद भी इनलोगों द्वारा मगही भाषा को उपेक्षित किया गया। अक्षर आंचल योजना में तीन भाषा के उद्घोषक थे, लेकिन मगही भाषा के नहीं। बिहार गौरव गीत में हिन्दी, भोजपुरी एवं मैथली को समाहित किया गया लेकिन मगही भाषा का कोई नाम लेने वाला वहां नहीं था। आज मगही क्षेत्र के प्रतिनिधित्वकत्र्ता अपनी मूल भाषा को बोलने में अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर डा. राजदेव प्रसाद, डा. बीएस लाल, रामनरेश निरस, शिव सुन्दर प्रसाद सिन्हा, मुन्ना दिवाना एवं सुनैना कुमारी समेत कई लोग शामिल थे।

No comments: