विजेट आपके ब्लॉग पर

Sunday, August 15, 2010

43. महिला मोर्चा बनाएगा मगही एकता मंच

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/jharkhand/4_8_6617351.html

02 Aug 2010, 12:48 am

जमशेदपुर। मगही एकता मंच के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को हुई। इसमें महिला मोर्चा का शीघ्र गठन करने की बात भी कही गई, तो वृहद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी फैसला लिया गया। महासचिव उपेंद्र सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं-सदस्यों के साथ बैठक कर मुख्यालय को सूचित करने को कहा। बैठक को डा. विजय कुमार पीयूष, डा. भोलेंद्र पांडेय, रामनारायण शर्मा, रियाजुद्दीन खान, कल्याणी शरण, सत्येंद्र सिंह, यशोदा देवी, अनवारुल हक, कमर सुल्ताना, दीपा देवी, चंद्रभान सिंह ने भी संबोधित किया। नसर फिरदौसी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन मो. अलाउद्दीन ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष हाजी वसीमुल्लाह के नाती के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

No comments: