विजेट आपके ब्लॉग पर

Saturday, September 18, 2010

44. मगही कवयित्री किरण देवी सम्मानित

कवयित्री किरण देवी सम्मानित
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/bihar/4_4_6725425.html

15 Sep 2010, 06:31 pm

शेखोपुरसराय (शेखपुरा), संवाद सूत्र : प्रखंड के निमी निवासी अखिल भारतीय मगही मंडप की कवयित्री डा. किरण देवी को सम्मानित किया गया। मगध विवि के कुलपति ने प्रशस्ति पत्र, शाल एवं नकद राशि देकर डा. किरण देवी को सम्मानित किया। मगध विवि परिसर में कुलपति ने कहा कि डा. किरण देवी के लिखे कविता सामाजिक, व्यावहारिक, शोषण एवं आधुनिकता का मिश्रण है। इनकी कविता अन्य महान कवियों से मिलती-जुलती है। मगही मंडप एवं मगध साहित्य परिषद के उमेश प्रसाद, शिवबालक सिंह, विनय कुमार, उदय शंकर एवं क्षेत्र के जनता ने सम्मान मिलने पर किरण देवी को बधाई दी है। वहीं किरण देवी ने कहा कि सम्मान पाकर काफी खुश हूं। उन्होंने कहा कि मगही भाषा के दिन फिरने का संदेश है यह सम्मान। सम्मान समारोह में बच्ची, राखी, नेहा, गुड़िया, सोनू एवं पुष्पा रानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोगों का मन मोह लिया।